{"_id":"6796821cf17bf185d90c7ed3","slug":"uttarkashi-fire-broke-out-in-savani-village-of-mori-development-block-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Fire: मोरी के सावणी गांव में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की जलकर मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Fire: मोरी के सावणी गांव में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की जलकर मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव
Mon, 27 Jan 2025 10:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:30 AM IST
सार
बता दें कि करीब एक वर्ष पूर्व भी सावणी गांव में हुए अग्निकांड में करीब 10 लोग लकड़ी के मकानों में आग लगने के कारण बेघर हो गए थे।
विज्ञापन
demo
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के सावणी गांव के कई घरों में रात आग लग गई। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन सहित पुलिस, एसडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
वहीं, इस अग्निकांड में रात में लापता बुजुर्ग महिला का शव सुबह मिला। एसडीआरएफ ने राहत बचाव कार्य के दौरान जले हुए मकान के मलबे के नीचे से शव को बाहर निकाला। मृतक महिला की पहचान ब्रह्मा देवी(75) पत्नी नेगी सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना रात को करीब दस बजे हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आगलगने की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाई गई है।
विज्ञापन
Roorkee : पूर्व विधायक चैंपियन ने खानपुर MLA कार्यालय में की तोड़फोड़ और फायरिंग, समर्थकों के साथ गिरफ्तार
सावणी गांव में मौके पर मौजूद ग्रामीण ने बताया कि करीब 15 भवन जलकर राख हो गये हैं। आग पर सुबह तक काबू पाया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
सीएम ने दिए पुनर्वास के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।