फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi : China border is now only 200 meters away from the road

Uttarkashi : सड़क से अब महज 200 मीटर दूर रह गई चीन सीमा, बीआरओ जुटा है निर्माण कार्य में

Sun, 18 Dec 2022 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव खत्री, उत्तरकाशी
राजीव खत्री, उत्तरकाशी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 03:56 AM IST
सार

Uttarkashi : चीन सीमा के 200 मीटर समीप तक सड़क निर्माण किया जा चुका है। अब इस नवनिर्मित सड़क पर ब्लैक टॉप का कार्य किया जाना है। इसके अलावा एक और सड़क निर्माणाधीन है जिसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarkashi : China border is now only 200 meters away from the road
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीआरओ चीन सीमा पर सड़कों का जाल बिछा रहा है। चीन सीमा के 200 मीटर समीप तक सड़क निर्माण किया जा चुका है। अब इस नवनिर्मित सड़क पर ब्लैक टॉप का कार्य किया जाना है। इसके अलावा एक और सड़क निर्माणाधीन है जिसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा पर बीआरओ कई सड़कों का निर्माण कर रहा है। इसी वर्ष बीआरओ के दो प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी जिनमें एक सड़क 16 किमी व एक 17 किमी लंबी थी। 16 किमी लंबी सड़क पर इसी वर्ष जुलाई से कार्य शुरू हुआ था जिसका कटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। अब इस सड़क पर ब्लैक टॉप का कार्य किया जाना है। सड़क के अंतिम छोर से मात्र करीब 200 मीटर आगे चीन सीमा है। वहीं 17 किमी लंबी सड़क पर भी कटिंग कार्य काफी हो चुका है। सड़क के अंतिम छोर से भी मात्र 300 मीटर आगे चीन सीमा है। 
विज्ञापन


बीआरओ का कहना है कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं भैरव घाटी से नेलांग तक करीब 23 किमी का सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस पूरे दायरे में सात मीटर ब्लैक टॉप सड़क का निर्माण किया गया है जिससे अब निर्बाध रूप से सेना के बड़े वाहन यहां आवाजाही कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर चल रहा है कई पुलों का निर्माण
सीमा पर बीआरओ कई पुलों का निर्माण भी कर रहा है। पागल नाले पर एक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण भी हो चुका है जिसका करीब एक माह पहले उद्घाटन भी हो चुका है। अभी चार पुल निर्माणाधीन हैं। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत अब मंडी तक डबल लेन सड़क का निर्माण होगा। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।


बार्डर पर कुछ सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली थी जिनका कटिंग कार्य चल रहा है। एक सड़क का कटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं भैरव घाटी से नेलांग तक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसका उद्घाटन होना है। 
-मेजर बीनू वीसी, बीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed