फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two teachers' studies of single teacher.

एकल शिक्षक के भरोसे दो स्कूलों की पढ़ाई

Mon, 20 Mar 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 20 Mar 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन

गांवों में स्कूली शिक्षा के हाल बेहद खराब हैं। जिले के सुदूरवर्ती ब्लाक मोरी के ग्राम पंचायत सेवा में दो बेसिक स्कूलों में दो-दो शिक्षक तैनात हैं, लेकिन वे पढ़ाने के लिए नहीं आ रहे हैं। मलाठ्या व सेवा बेसिक स्कूल के पांचवीं छात्रों की इन दिनों परीक्षा चल रही है, लेकिन परीक्षा के दौरान तक शिक्षक स्कूल से गायब हैं। लिहाजा एक ही शिक्षक परीक्षा संपन्न करवा रहे हैं।

विज्ञापन


मोरी के ग्राम पंचायत सेवा में दो बेसिक स्कूल खुले हैं। मलाठ्या व सेवा बेसिक स्कूल में कागजों में दो-दो शिक्षकों की तैनाती है, लेकिन स्थिति यह है कि मलाठ्या में एक भी शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए मौजूद नहीं है। सेवा बेसिक स्कूल में भी एक ही शिक्षक है।
विज्ञापन


दोनों स्कूलों में कुल मिलाकर 65 बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई एकल शिक्षक के भरोसे चल रही है। प्रधान पटवारी सिंह का कहना है कि स्कूलों में दो-दो शिक्षक तैनात हैं, लेकिन स्कूल में नहीं दिखाई देते। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं इस संबंध में प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी हेमलता ने बताया कि पुरोला बीईओ को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed