{"_id":"6195291e4b5b6a7c747d95d0","slug":"two-arrested-with-three-and-a-half-kilograms-of-charas-utter-kashi-news-drn3963518169","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरासू पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने दो लोगों को साढ़े तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों एक वाहन से चरस लेकर जा रहे थे, जिसे सीज कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद चरस की कीमत तीन लाख 60 हजार रुपये बताए जा रहे हैं।
बुधवार को एसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में पुलिस टीम को मिली सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष धरासू कमल कुमार लुंठी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सूचना पर नशा तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार रात डेढ़ बजे पुराना थाना धरासू पुल के पास से सोनीपत हरियाणा निवासी मेहर सिंह व सुरेश दोनों निवासी ग्राम बुसाना सोनीपत हरियाणा के वाहन से 3.596 ग्राम चरस बरामद की। एसपी ने बताया कि ये लोग उत्तरकाशी के गांवों से सस्ते दाम पर चरस एकत्र कर हरियाणा में बेचते थे। पुलिस टीम में एसआई विनोद पंवार, अरविंद गिरि, कमल नेगी, अजय चंदेल, विनोद कुमार, एसओजी विजेंद्र चौहान, काशीष भट्ट शामिल रहे। पुलिस टीम की सफलता पर डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने पांच हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।