फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tree fell on top of two-storey house, damaged

दो मंजिला मकान के ऊपर गिरा पेड़, क्षतिग्रस्त

Thu, 30 Apr 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on top of two-storey house, damaged
दो मंजिला मकान के ऊपर गिरा पेड़, क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

हादसे में सभी सुरक्षित, मकान में रहने वाले दो परिवार बेघर
अमर उजाला ब्यूरो
उत्तरकाशी/बड़कोट। बृहस्पतिवार शाम को जनपद के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जबकि कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं यमुनोत्री घाटी के पालर गांव में एक दो मंजिला मकान के ऊपर पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई चोटिल नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार शाम को जिले के विभिन्न हिस्सों में करीब आधा घंटा तेज अंधड़ के साथ बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिले में खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल के साथ ही सब्जी को भी भारी नुकसान हुआ। सुक्की के सेब किसान मोहन सिंह राणा ने बताया कि उपला टकनौर क्षेत्र में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम की बेरुखी से सेब के पेड़ों पर परागण क्रिया बाधित होने के साथ ही हाल ही में किसानों द्वारा किया गया दवाओं का छिड़काव धुल गया है।
विज्ञापन

यमुनोत्री घाटी के पालर गांव में तेज हवाओं से एक विशाल पेड़ उखड़कर गिरने से एक दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन मकान में रहने वाले हरिपा लाल एवं राजू लाल के परिवार बेघर हो गए हैं। एसडीएम सोहन सैनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed