फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traders came in support of municipal workers

पालिकाकर्मियों के समर्थन में आए व्यापारी

Sat, 07 Aug 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Traders came in support of municipal workers
बड़कोट नगर में पालिका कर्मियों के समर्थन में जुलूस प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : UTTER KASHI
नगर पालिका बड़कोट में ईओ के तबादले की मांग को लेकर आंदोलित पालिका कर्मचारियों के समर्थन में व्यापारी भी सामने आ गए हैं। शनिवार को व्यापार मंडल ने नगर में जुलूस निकालने के बाद पालिका परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से पालिका कर्मचारी नगर पालिका की ईओ के तबादले की एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। शनिवार को कर्मचारियों ने पालिका परिसर में धरना दिया। इस दौरान व्यापार मंडल बड़कोट से जुड़े व्यापारियों ने कर्मचारियों के समर्थन में नगर में ढोल-दमाऊं के साथ जुलूस निकाला। बाद में पालिका परिसर में सांकेतिक धरना देते हुए एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें ईओ को हटाने के साथ ही नगर पालिका की दुकानों का किराया न बढ़ाए जाने, कूड़ा शुल्क माफ करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में राजाराम जगूड़ी, धनवीर रावत, राजेश उनियाल, धनपाल मिश्रवाण, अवतार रावत, चंडी प्रसाद, अमन पंवार, संजय खत्री, सोनू मीर, सुनील पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--------------
पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था
पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन व स्थानीय प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पा रहे हैं। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि सफाई के लिए मजदूर ढूंढकर वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत भी पालिका कर्मियों के समर्थन में आए गए हैं। शनिवार को विधायक केदार सिंह रावत के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत व सभासद देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले। विधायक रावत ने बताया कि सीएम ने मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed