फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tourism in Uttarakhand leader Uma Bharti

पर्यटन में उत्तराखंड सबसे आगे : उमा भारती

Fri, 22 Apr 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Fri, 22 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने जिले के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान शुक्रवार को गंगोत्री धाम में घाटों का निरीक्षण कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्होंने गंगोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों को मुहैया कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री उमा भारती गंगोत्री से वाया कार उत्तरकाशी पहुंची। लोनिवि निरीक्षण भवन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा अभियान के बारे में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही उत्तरकाशी की भागीरथी नदी पर घाटों की सरफेसिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित सभी स्वच्छता से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्मल गंगा अभियान के प्रथम फेस में होने वाले कार्य वर्ष 2016 में और द्वितीय फेस के 2018 में होंगे। 2020 में निर्मल गंगा अभियान पूर्ण हो जाएगा। चारधाम प्रोजेक्ट एक अहम प्रोजेक्ट है, जिसमें यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्विट्जरलैंड की भांति पर्यटन क्षेत्र में अग्रणी है। साथ ही उत्तराखंड का धार्मिक महत्व अन्य देशों की अपेक्षा कहीं ज्यादा है। इससे पूर्व डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों, बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति के साथ ही शहर की स्वच्छता के लिए किए जा रहे ठोस कार्यों से केंद्रीय जल संसाधन मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान एसपी ददनपाल, एडीएम अशोक कुमार पांडेय, एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed