फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ticket distribution for BJP is not easy in Gangotri

गंगोत्री में आसान नहीं है भाजपा के लिए टिकट बंटवारा

Wed, 08 Dec 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ticket distribution for BJP is not easy in Gangotri
गंगोत्री विधानसभा सीट पर भाजपा में टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है। यहां टिकट का बंटवारा भाजपा के लिए आसान नहीं है। यहां करीब एक दर्जन दावेदार मैदान में हैं। जिनमें चार दावेदार तो ऐसे हैं, जो पूर्व में इसी सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं। टिकट के सभी दावेदार क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

गंगोत्री विधानसभा सीट पर हर बार की तरह इस बार भी सबकी पैनी नजर है। इसके पीछे इस सीट को लेकर बना मिथक व आप पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे का यहां से प्रत्याशी होना है। जहां अन्य पार्टियों ने लगभग अपने प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट की दी है। वहीं भाजपा में अभी भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस सीट पर भाजपा से करीब 12 लोग टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से एक पूर्व विधायक की पत्नी व एक पूर्व दर्जाधारी भी शामिल हैं। भाजपा के चार ऐसे दावेदार भी हैं, जो पूर्व में इसी सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं दो पूर्व ब्लाक प्रमुख व एक प्रमुख पति भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य पंचायत प्रतिनिधि व एक पूर्व पालिकाध्यक्ष भी दमखम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

इस सीट पर अब तक एक ही महिला दावेदार सामने आई है। पूर्व भाजपा विधायक स्व. गोपाल रावत की पत्नी शांति गोपाल रावत भाजपा से टिकट की दावेदारी में हैं। उनके समर्थक जमकर उनके पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। इस सीट पर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 73.22 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed