फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   There was a decrease in the number of pilgrims in a week

एक सप्ताह में तीर्थ यात्रियों की संख्या में आई गिरावट

Mon, 20 Jun 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
There was a decrease in the number of pilgrims in a week
गत एक सप्ताह से चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई है। यात्रियों की संख्या में कमी की वजह मौसम के साथ स्कूलों का खुलना भी बताया जा रहा है, वहीं गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित सरकार के निर्णयों को इसका कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

गत 10-12 जून से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। गंगोत्री धाम में प्रतिदिन करीब साढ़े तीन हजार यात्री पहुंच रहे हैं, जबकि गंगोत्री धाम सड़क सुविधा से जुड़ा हुआ है। यहां यात्रा के चरम काल में एक दिन में करीब नौ हजार तीर्थयात्री पहुंच रहे थे। तीर्थपुरोहितों का कहना है कि सरकार की नीतियों से तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। पंजीकरण के नाम पर यात्रियों को जगह-जगह रोका गया, जिससे अधिकांश यात्री धामों के दर्शन किए बिना ही ऋषिकेश व हरिद्वार से लौटे गए। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा का कहना है कि पंजीकरण व्यवस्था के साथ ही स्कूलों के खुलने की वजह से भी यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

- यात्रियों की संख्या में कमी का कारण सरकार के निर्णय रहे हैं। पंजीकरण के नाम पर यात्रियों को ऋषिकेश व हरिद्वार में रोका गया, जिससे कई यात्री लौट गए। करीब एक सप्ताह से साढ़े तीन हजार यात्री ही प्रतिदिन गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं। -हरीश सेमवाल, अध्यक्ष श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यमुनोत्री धाम में यात्रा के शुरुआती दौर के मुकाबले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी है। गंगा दशहरा के बाद यात्रा में कमी आती है और अक्तूबर में फिर बढ़ने लगती है। -पुरुषोत्तम उनियाल, अध्यक्ष पुरोहित महासभा, यमुनोत्री धाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed