{"_id":"5787c5df4f1c1b7d5f13dc2c","slug":"the-village-in-the-shelter-of-the-rain-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए देवता की शरण में गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के लिए देवता की शरण में गए ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी में अपने ईष्ट देवता से अच्छी बारिश की कामना करते धनारी क्षेत्र के ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी क्षेत्र में बारिश नहीं होने से सूखे के कारण खराब हो रही फसल को देख किसान काफी निराश हैं। किसान अब अच्छी बारिश की कामना के लिए आराध्य देवों की शरण में जाने लगे हैं। थाती गांव के लोग अच्छी बारिश की मनौती के लिए 12 किमी पैदल चलकर गौरीकुंड में हूण देवता की शरण में पहुंचे।
विज्ञापन
बता दें जिले के अधिकांश हिस्सों में करीब हफ्तेभर मेें खूब बारिश हो रही है, लेकिन धनारी क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसानों के सामने सूखे जैस हालत बने हुए हैं। बारिश नहीं होने से किसानों की धान की पौध को समय पर पानी नहीं मिलने के कारण सूखने की कगार पर पहुंच गई है, जबकि सूखे जैसे हालात बनने से क्षेत्र के किसानों की रोपाई भी नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
धनारी क्षेत्र के थाती गांव के लोग अच्छी बारिश की कामना के लिए भगवान की शरण में पहुंचे है। ग्रामीण ढोल दमाऊ के साथ गांव से करीब 12 किमी दूर गौरीकुंड में हूण देवता के पास पहुंचे। जहां विशेष पूजा-अर्चना कर पूरी प्रसाद चढ़ाने के बाद अच्छी बारिश की मनौती मांगी।
विज्ञापन
थाती गांव निवासी बलवीर परमार, सुमन राणा, सुरेश, प्रकाश, रोशन, मोहन लाल व भगवान सिंह आदि बताते है कि जब क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण सूखे जैसे हालात होते हैं, तो ग्रामीण हूण देवता की शरण में जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब-जब ग्रामीण देवता के पास गए हैं, तब-तब क्षेत्र में अच्छी फसल और बारिश होती है।