फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The unique campaign against alcoholism youth Gangori

शराब के खिलाफ गंगोरी के युवकों की अनूठी मुहिम

Tue, 02 Feb 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 02 Feb 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
 गंगोरी के युवाओं ने शराब के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ अनूठी मुहिम छेड़ी है। असी गंगा युवा संगठन के माध्यम से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रहे युवकों ने अपने कोचिंग सेंटर में उन बच्चों को निशुल्क ट्यूशन देने का निर्णय लिया है, जिनके घरों में कोई शराब नहीं पीता हो। युवकों की इस पहल को सराहा जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शराब के बढ़ते प्रचलन और जागरूकता के अभाव को देखते हुए गंगोरी के कुछ उत्साही युवकों ने असी गंगा युवा संगठन बनाया। संगठन के माध्यम से वे बीते चार माह से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। किसी के भी जन्मदिन पर उसके घर पहुंचकर वे पौधरोपण करवाते हैं। साथ ही स्कूलों में प्रतियोगिता के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार से इन युवकों ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गंगोरी में कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों के लिए सभी विषयों का कोचिंग सेंटर शुरू किया है। इसमें उन्होंने उन छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग देने का निर्णय लिया है, जिनके घर में कोई शराब न पीता हो।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर का शुभारंभ करने पहुंचे भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट युवकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। क्षेत्र के सभासद हरीश डंगवाल, ब्रह्मानंद नौटियाल, राजेंद्र पंवार आदि ने भी युवकों के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर यह अनूठी मुहिम चलाने वाले प्रवेश भट्ट, राजीव नौटियाल, मुकेश चौहान, बृजेश नौटियाल, अरुण चौहान, मोहित बिष्ट, शिवराज चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed