{"_id":"586d29834f1c1b945d15902b","slug":"the-suggestion-was-to-launch-air-service-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सेवा शुरू करने का डीएम ने दिया सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सेवा शुरू करने का डीएम ने दिया सुझाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ में हवाई सेवा का लाभ लेते मरीज।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक रहा, तो कुछ माह बाद नव निर्मित हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ से दिल्ली के लिए हेली सेवाएं उड़ान भरेगी। इससे जिले में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। हवाई सेवा शुरू करने के लिए डीएम ने शासन को सुझाव भेजा है।
विज्ञापन
बता दें चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में 28 दिसंबर को पहली बार जौलीग्रांट से हवाई जहाज पहुंचा, जिससे लोगों को पर्यटन विकास की उम्मीद जगी। इसके बाद अब डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शासन से पत्राचार कर चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
शासन की हरी झंडी मिलते ही चिन्यालीसौड़ से दिल्ली के लिए सप्ताह में एक या दो दिन हवाई सेवा उड़ान भरेगी। इससे जहां देश की राजधानी से सीमांत जिला उत्तरकाशी जुड़ेगा, वहीं पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
विज्ञापन
नव निर्मित चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू करने के लिए शासन को सुझाव दिया गया है। दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं शुरू होती है, तो जिले के पर्यटन और स्थानीय लोगों के रोजगार को बल जरूर मिलेगा।
-डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डीएम उत्तरकाशी