फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The midwives will protest on 7th of every month

हर महीने की 7 तारीख को धरना देंगी दाइयां

Mon, 22 Nov 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
The midwives will protest on 7th of every month
15 दिन से मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरने पर बैठी पार्टटाइम दाइयों ने जिलाधिकारी के आश्वासन पर अपने आंदोलन को 6 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक प्रत्येक माह की 7 तारीख को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी दाइयों ने डीएम मयूर दीक्षित के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। दाइयों के समर्थन में पहुंचे ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि दाइयां स्वास्थ्य केंद्रों व उपकेंद्रों में वर्ष 1995 से सेवा दे रही हैं लेकिन सातवां वेतनमान लागू होने के बाद भी उन्हें केवल चार सौ रुपये वेतन दिया जा रहा है। इस मौके पर गंगा व यमुना घाटी पार्ट टाइम दाई संगठन की सुराजी देवी, कमला देवी, प्रेमा देवी, सुभद्रा, जेठी, रुकमा शाह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed