फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The highest number of complaints being received at the Disaster Control Room pertain to sanitation arrangements.

Uttarkashi News: आपदा कंट्रोल रूम में आ रहे सबसे ज्यादा स्वच्छता व्यवस्था की शिकायतें

Thu, 07 May 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 07 May 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
The highest number of complaints being received at the Disaster Control Room pertain to sanitation arrangements.
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान जिला आपदा कंट्रोल रूम में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं। इनमें शौचालयों और पानी की व्यवस्था संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन


स्वच्छता और शौचालय संबंधी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार जिला पंचायत विभाग के कर्मचारी वहां ड्यूटी पर तैनात नहीं हैं। जिला प्रशासन ने चारधाम यात्रा को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की तैनाती की है। इनमें जल, ऊर्जा निगम, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, पूर्ति, जिला पंचायत और वन विभाग शामिल हैं। इन कर्मचारियों के माध्यम से यात्रा मार्गों की समस्याओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में अधिकांश ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की कुर्सियां खाली देखने को मिल रही हैं। किसी शिकायत के आने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी को ढूंढना पड़ रहा है। कर्मचारी किसी न किसी बहाने से अपनी ड्यूटी के समय वहां से गायब हो रहे हैं। कंट्रोल रूम को प्रतिदिन करीब पांच से दस शिकायतें अभी दर्ज हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed