{"_id":"693ecc4355eb490fd00ebbf9","slug":"the-forest-department-has-increased-patrols-in-the-area-where-the-bear-was-sighted-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-116633-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: वन विभाग ने भालू वाले क्षेत्र में बढ़ाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: वन विभाग ने भालू वाले क्षेत्र में बढ़ाई गश्त
Sun, 14 Dec 2025 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 14 Dec 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। मानव वन्य जीव संघर्ष की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में रवांई रेंज के विभिन्न गांव में सुरक्षा उपकरणों के साथ रात्रि गश्त की लगाई। इसके साथ ही भालू वाले संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रामीणों के घरों के आसपास अथवा मुख्य मार्ग की ओर फॉक्स लाइट लगाई गई।
प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर के निर्देशानुसार रवांई रेंज के डख्याट गांव, यमुनोत्री रेंज के खरसाली तथा बीफ गांव के आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न सुरक्षा उपकरणों के साथ रात्रि गशत की जा रही है। साथ ही दिन के समय क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए कहा है। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रामीणों के घरों के आस पास अथवा मुख्य मार्ग की ओर फॉक्स लाइट लगाए गए हैं जिससे भालू मानव बस्तियों की ओर न आए।
डीएफओ रविंद्र पुंडरी ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्रों में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल सहित अन्य ग्रामीणों के सहयोग से संवेदनशील मार्गों और गांव के आसपास की झाड़ी आदि बुश कटर से काटकर साफ की जा रही है।