{"_id":"5923111c4f1c1b2d2c536493","slug":"the-foreign-girl-attended-the-funeral-of-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल हुई विदेशी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल हुई विदेशी युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 22 May 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी के केदारघाट पर शव यात्रा में जाती विदेशी महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को केदारघाट पर ब्रह्मखाल के सौंद गांव से बुजुर्ग के अंतिम दाह संस्कार में एक विदेशी बाला भी लकड़ी देने पहुंच गई।
विज्ञापन
अमेरिका की केस (23) पांच सदस्यों के साथ गंगोत्री धाम यात्रा पर आई थी। केदारघाट पर एक बुजुर्ग के अंतिम दाह संस्कार में शामिल होने के लिए वह उत्सुक दिखी। ढोल नगाड़ों की धुन सुनकर वह भी शमशान घाट पर पहुंची।
विज्ञापन
उत्सुकता वश किसी ने उसे पूछा कि वह क्यों घाट पर लकड़ी देने आ पहुंची, तो उसने बताया कि उसे अंतिम संस्कार की यह परंपरा अनूठी लगी। शव के अंतिम संस्कार की यह परंपरा उसे घाट तक लकड़ी देने को खींच लाई। उसने बताया कि वह अपने कुछ सदस्यों के साथ गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही गंगोत्री धाम दर्शन के बाद हरकीदून ट्रैक पर जाने की योजना है। घाट पर विदेशी युवती को देखकर ग्रामीण व आसपास के लोग भी भौचक्के दिखे।