फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The drainage system in the city area is in a bad state, the drains have been encroached upon

Uttarkashi News: नगर क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम बदहाल, नालों पर हो गया है अतिक्रमण

Thu, 22 May 2025 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 22 May 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
The drainage system in the city area is in a bad state, the drains have been encroached upon
हल्की बारिश में भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हो जाता है जलभराव
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय सहित नगर क्षेत्र के लिए आज तक जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है। इससे हल्की बारिश में भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से लोग परेशान है। वहीं नगर के नाले भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं।
जनपद मुख्यालय आपदा के दृष्टिकोण से संवेदनशील है, लेकिन इसकी सुरक्षा के लिए आज तक पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं। वहीं बारिश में ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण यहां पर समस्या ओर बढ़ जाती है। इन दिनों रोज दोपहर बाद नगर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। करीब आधे से एक घंटे की बारिश के बीच पूरे नगर में सड़कों से लेकर मोहल्लों, कॉलोनियों में पानी भरा है।
विज्ञापन

वहीं नगर क्षेत्र के मुख्य नालों की बात करें, तो गंगोरी से लेकर उजेली, गोफियारा, ज्ञानसू, जोशियाड़ा में उन पर अतिक्रमण हो चुका है। वहीं नालों के निकासी के स्थानों पर भवन और होटल बन चुके हैं। गत वर्ष भी नालों में पानी की निकासी नहीं मिलने के कारण कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीते बुधवार को हुई बारिश के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। कलेक्ट्रेट कॉलोनी, लोनिवि कॉलोनी में घरों के भीतर पानी घुस गया था। वहीं अगर यही स्थिति रही, तो यह कभी भी किसी बड़ी आपदा का रूप ले सकती है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन सिंघल ने कहा कि नगर पालिका और अन्य विभागों के साथ मिलकर ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने के लिए पूरे नगर क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है। उसके बाद ही डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed