फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The consecration of the statue of the remaining Snake

शेष नाग की मूर्ति का किया अभिषेक

Sun, 07 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 07 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
The consecration of the statue of the remaining Snake
fair - फोटो : amarujala

यमुनाघाटी के कुपड़ा गांव में आयोजित एक दिवसीय नाग पंचमी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा। ग्रामीणों ने अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर दूध-मक्खन की होली खेल कर खुशहाली की कामना की। पारंपरिक वेश-भूषा में पहुंची महिलाओं ने रासौं और तांदी नृत्य की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


रविवार को गांव में शेष नाग देवता मंदिर परिसर में आराध्य देवताओं की अगुवाई में मेले का शुभारंभ हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने शेष नाग देवता की आराधना कर मूर्ति को दूध, घी और मक्खन से अभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने देवता को श्रीफल एवं चावल चढ़ाकर सुख एवं शांति की कामना की।
विज्ञापन


इसके बाद मेला परिसर में दूध-मक्खन की होली खेलने के साथ ही पारंपरिक वेश-भूषा में पहुंची महिलाओं ने रासौं एवं तांदी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, गोपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह राणा, प्रधान अनिता राणा, चंद्रमोहन सिंह, ऐलम रावत, शैलेंद्र सिंह, अजबीन पंवार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed