{"_id":"57c46eb34f1c1bc3602cb494","slug":"the-commotion-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. लाखीराम सजवाण जीआईसी में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने एसडीएम डुंडा और सीईओ माध्यमिक के खिलाफ हंगामा किया। एसडीएम ने अभिभावकों को 31 अगस्त तक तीन शिक्षक भेजने का आश्वासन दिया। इस पर अभिभावक शांत हुए, लेकिन उन्होंने दो सितंबर तक शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर डुंडा बाजार में गंगोत्री हाईवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बता दें कि जीआईसी में 422 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन कालेज में चार साल से हाईस्कूल में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इंटर में भी अंग्रेजी, रसायन, भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय में प्रवक्ता के पद भी खाली हैं।
विज्ञापन
पूर्व में विद्यालय में शिक्षक भेजने की मांग पर अभिभावकों ने डुंडा में आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी दी थी। सोमवार को अभिभावकों की हाईवे चक्का जाम चेतावनी पर डुंडा पहुंचे एसडीएम सौरभ असवाल, एसडीएम भटवाड़ी विजयनाथ शुक्ल, सीईओ माध्यमिक डीएस रावत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही अभिभावकों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजयनाथ शुल्क ने 31 अगस्त तक शिक्षक भेजने आश्वासन दिया, जिस पर लोग शांत हुए। अभिभावकों ने मांग पूरी नहीं होने पर दो सितंबर को डुंडा बाजार में गंगोत्री हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट, सुशील जोशी, प्रधान राजेश सिंह, पदम दत्त, खेमचंद, जयप्रकाश शाह, रवी निझोन, सरोप चंद रमोला, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।