फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The chief gave instructions to expedite MNREGA works

प्रमुख ने दिए मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 30 Apr 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
The chief gave instructions to expedite MNREGA works
मनरेगा कार्यों को लॉकडाउन में छूट मिलने पर भटवाड़ी की ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जॉब कार्ड विहीन श्रमिकों को मनरेगा में पंजीकृत करने व लक्ष्य के अनुरूप रोजगार सृजन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने भटवाड़ी ब्लाक कार्यालय में बीडीओ एवं मनरेगा से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बीते वित्तीय वर्ष में मनरेगा में निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं होने पर नाराजगी जताई। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत 12.15 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है। इसमें सभी जॉब कार्ड धारकों को रोजगार देते हुए बजट का शतप्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। बीडीओ ज्योति प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष कुल 3,62,530 मानव दिवस का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अभी तक 5 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed