फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Team of school children left with cleanliness chariot

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलाया गया सफाई एवं जागरुकता अभियान

Wed, 18 Sep 2019 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Team of school children left with cleanliness chariot
उत्तरकाशी कलक्ट्रेट में प्रशासन द्वारा चलाए गए सफाई अभियान में शामिल डीएम एवं स्कूली बच्चे। - फोटो : UTTER KASHI
केंद्र सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। डीएम डॉ.आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट परिसर से जिला स्तरीय अधिकारियों व स्कूली बच्चों की टीम को स्वच्छता रथ के साथ रवाना किया, जिन्होंने नगर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व जिला स्तरीय अधिकारी कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां से डीएम चौहान ने उन्हें स्वच्छता रथ के साथ अभियान पर रवाना किया। डीएम ने कहा कि बढ़ती आबादी के साथ कूड़ा बड़ी समस्या बनता जा रहा है, लेकिन आम जनता को जागरूक करने के साथ ही तकनीकी ज्ञान के बल पर इस समस्या से निपटा जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जैविक एवं अजैविक कचरे का अंतर बताते हुए निस्तारण के लिए इसे अलग-अलग एकत्र करने पर जोर दिया। कलक्ट्रेट से रवाना हुए इस अभियान दल ने कलक्ट्रेट परिसर के साथ ही नगर के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर करीब तीन क्विंटल कचरा एकत्र किया, जिसे निस्तारण के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के सुपुर्द किया गया। इसके साथ ही उन्होंने नगर में जनजागरुकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी एवं आकाश जोशी, नगर पालिका बाड़ाहाट की स्वास्थ्य निरीक्षक कुसुम राणा सहित विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed