{"_id":"625855365376790ca4464239","slug":"team-of-prasadam-scheme-inspected-in-yamunotri-dham-utter-kashi-news-drn409086923","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री धाम में प्रसादम योजना की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री धाम में प्रसादम योजना की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की प्रसादम योजना से होने वाले यमुनोत्री धाम के कायाकल्प को लेकर आखिरकार विभाग और निर्माण एजेंसी हरकत में आयी है। बृहस्पतिवार को विभाग व निर्माण एजेंसी ने यमुनोत्री धाम का निरीक्षण किया।
अमर उजाला ने 3 अप्रैल के अंक में यमुनोत्री का नहीं हुआ जीर्णोद्धार शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें मौसम अनुकूल होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर सवाल उठाए गए थे। खबर के बाद कार्यदायी संस्था (विभाग) व निर्माण एजेंसी हरकत में आए। बीते रोज धाम में पहुंचकर दोनों ही ने प्रस्तावित कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रसादम योजना से जुड़ी टीम यमुनोत्री का भ्रमण कर लौटी है। यात्रा सीजन के साथ क्या-क्या काम हो सकते हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी उत्तरकाशी से बातचीत के बाद कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद है।
यमुनोत्री धाम में 35 करोड़ की लागत से मंदिर व आसपास की सभी पुरानी परिसंपत्तियों को तोड़कर मंदिर सहित धाम में निर्माण कार्य होने हैं, जिससे धाम में एकरूपता के साथ धाम का जीर्णोद्धार हो सके।