{"_id":"41028eb68c234cb5e441838033d4edb1","slug":"taxi-drivers-protest-postponed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालकों का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालकों का धरना स्थगित
अमर उजाला चिन्यालीसौड़
Updated Sat, 19 Dec 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र के लिए पुनर्वास विभाग एवं टीएचडीसी द्वारा निशुल्क वाहन सेवा संचालित की जा रही है। इन वाहनों में प्रभावित क्षेत्र के अलावा अन्य रूटों की सवारियां भी ढोए जाने से टैक्सी वाहनों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसके विरोध में स्थानीय टैक्सी यूनियनों ने शुक्रवार से धरना आंदोलन शुरू किया था।
उन्होंने बांध प्रभावितों की आड़ में चल रहे इस गोरखधंधे को बंद करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को तहसीलदार नारायण सिंह रावत धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने टैक्सी चालकों को इस मामले में 31 दिसंबर को पुनर्वास विभाग एवं टीचएचडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिलाया।
इस संबंध में लिखित आश्वासन मिलने पर टैक्सी चालक एवं मालिकों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष बलवीर सिंह, शिवराज परमार, अतर सिंह, चमनलाल, यशपाल परमार, राकेश, संजीव, अजवीर, उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।