{"_id":"57c46e3e4f1c1bc3602cb490","slug":"tax-sites-marked-votable-gather","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थलों को चिह्नित कर सुविधाएं जुटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थलों को चिह्नित कर सुविधाएं जुटाएं
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 29 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। वर्ष 2017 में विस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार प्रत्येक मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं जरूरी है। जिन मतदेय स्थल पर शौचालय, बिजली, पेयजल तथा फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। उन मतदेय स्थलों को चिह्नित कर सूची को जिला निर्वाचन मुख्यालय को उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
साथ ही जीर्णशीर्ण मतदेय स्थल को अलग से चिह्नित करने एवं सूची को शिक्षा विभाग व डीएम को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्वाचन संबंधी पत्रावलियों को गंभीरता से लेने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों व विद्यालय की मरम्मत और वहां तक पहुंचने वाले पैदल मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जिला योजना से बनाए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्वाचन की तैयारी एवं कार्यों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएल शाह ने बताया कि 43 मतदेय स्थल पर पेयजल की समस्या तथा 23 में शौचालय, 121 में बिजली, 61 में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। बैठक में सीडीओ उदय सिंह राणा, एसपी ददनपाल, एडीएम अशोक कुमार पांडेय, एसडीएम भटवाड़ी विजयनाथ शुक्ल, शैलेंद्र नेगी, राजकुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।