फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Taps dry for three days; drinking water crisis deepens in Tiloth.

Uttarkashi News: तीन दिन से सूखे नल, तिलोथ में गहराया पेयजल संकट

Sat, 27 Jun 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 27 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Taps dry for three days; drinking water crisis deepens in Tiloth.
जिला मुख्यालय से सटे क्षेत्र में रातभर पानी भरने के लिए लोग मजबूर
विज्ञापन

लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से सटे तिलोथ क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को देर रात तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। गर्मी के बीच पेयजल के लिए हैंडपंपों और प्राकृतिक स्रोतों पर उमड़ रही भीड़ ने क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से क्षेत्रवासियों में जल संस्थान के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन स्थित तिलोथ बस्ती में पेयजल संकट के कारण लोग भारी परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दो-तीन दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं आया है जिससे पीने के पानी के साथ-साथ घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच जल संकट ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी काशी गुसाईं, कन्हैया प्रसाद और वार्ड सभासद आदित्य चौहान ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जल संस्थान की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं किया। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed