{"_id":"5d458c5a8ebc3e6cc30e990a","slug":"swindle-victims-were-villagers-who-seek-action-taken-by-the-police-utter-kashi-news-drn31511221","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का शिकार हुए ग्रामीणों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का शिकार हुए ग्रामीणों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावर लगवाने और चौकीदार एवं सुपरवाइजर पदों पर नौकरी और निर्माण कार्य में ठेकेदारी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी का शिकार हुए ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत कर ठगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की पड़ताल में जुटी है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने विकासनगर देहरादून निवासी भीम सिंह एवं चंदन सिंह पर स्वयं को एक निजी दूरसंचार कंपनी का कर्मचारी बताकर ठगी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने मोबाइल फोन टावर लगवाने और इसमें चौकीदार एवं सुपरवाइजर की नौकरी तथा निर्माण कार्य में ठेकेदारी का झांसा दिया। इसके एवज में उन्होंने पुरोला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 19 लोगों से लाखों रुपये वसूले। जबकि न तो किसी को नौकरी मिली और न ही कहीं मोबाइल फोन टावर लगे। ठगी करने के बाद से ही उक्त दोनों व्यक्ति पुरोला से फरार हैं। मांगने पर भी पैसे वापस नहीं लौटाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस को तहरीर देने वालों में विजय भंडारी, विजयलक्ष्मी, विनोद सिंह, पवन रावत, महावीर सिंह, कपिलदेव, दिनेश चौहान, राजेश शर्मा, मनमोहन रावत आदि अनेक लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष ऋतुराज रावत ने बताया कि मामला लेन-देन का है। ग्रामीणों से मिली तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।