{"_id":"12a69cec99df26cce51fd7a5c2bb72e7","slug":"sundi-village-sought-to-include-in-uttarkashi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदी गांव को उत्तरकाशी में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंदी गांव को उत्तरकाशी में शामिल करने की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी और उत्तरकाशी जनपद की सीमा पर बसे टिहरी के सौंदी गांव के ग्रामीणों ने गांव को उत्तरकाशी जनपद में शामिल करने की मांग की है। वर्षों से मांग पूरी नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने यात्रा सीजन में गांव के पास वैकल्पिक चार धाम यात्रा मार्ग पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।
बता दें कि टिहरी जनपद का सौंदी गांव उत्तरकाशी जिले की सीमा पर बसा है। टिहरी बांध झील बनने के बाद से तो गांव की टिहरी जिला मुख्यालय से दूरी और ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में गांव का विकास प्रभावित होने से ग्रामीण वर्षों से सौंदी गांव को उत्तरकाशी जनपद में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल चौहान, प्रधान बचन लाल, पूर्व प्रधान चैत सिंह, आनंद सिंह, बद्री पंवार, केशर सिंह, लाल सिंह, उम्मेद लाल, कातिक लाल, देव सिंह आदि ग्रामीणों ने डीएम टिहरी और सीएम को ज्ञापन प्रेषित कर सौंदी गांव को शीघ्र उत्तरकाशी जनपद में शामिल नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही ग्रामीणों ने सौंदी गांव तक सड़क बनवाने, एएनएम सेंटर एवं डाकघर खुलवाने, गांव के हाईस्कूल भवन के निर्माण एवं रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।