{"_id":"67c06cc3197b6235a4081e52","slug":"snowfall-continues-in-harshil-valley-including-gangotri-yamunotri-dham-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-111292-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी जारी
Thu, 27 Feb 2025 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 27 Feb 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
बीआरओ ने सुक्की से आगे टायरों पर चेन लगे वाहनों को ले जाने की दी हिदायत
उत्तरकाशी। जनपद के गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। वहीं निचले इलाकों में सुबह से देर शाम तक लगातार बारिश जारी रही। हर्षिल घाटी में बर्फबारी को देखते हुए बीआरओ ने सुक्की से आगे टायरों में चेन लगे वाहनों को ले जाने की हिदायत दी है।
जनपद में सुबह से ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। वहीं निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। देर शाम तक गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं गंगोत्री हाईवे पर सुक्की से आगे वाहनों को सुरक्षा के उपायों के साथ आवागमन की हिदायत दी गई है।
क्योंकि क्षेत्र में पहले ही सड़क पर बर्फ जमी है, जो कि फिसलन भरी हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं डीएम ने सभी विभागों को अपनी तैयारियों के साथ अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं शीतकालीन ट्रेक पर गए ट्रैकर्स को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस सप्ताह दूसरी बर्फबारी और बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
दिनभर बारिश रहने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ी ठंड
आज बर्फ गिरने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में दिनभर बारिश होने से ऊंचाई वाले इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। देर से हो रही यह बारिश फसल के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होगी। लेकिन बागवानी के साथ ही मटर और आलू की फसल को जरूर लाभ मिल सकता है। दिनभर बारिश रहने से लोग जरूरी काम के लिए ही अपने घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज शुक्रवार को भी दिनभर बारिश होने और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
बृहस्पतिवार को यहां जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य सभी क्षेत्रों में दिनभर रुकरुक कर बारिश होती रही। जिससे यहां काफी ठंड महसूस की गई। इस कारण जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण बाजारों में भी बहुत कम लोग दिखे। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से दिनभर बारिश रहने के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं बर्फबारी की सूचना नहीं मिली। फरवरी माह के अंत में हो रही यह बारिश गेहूं और दलहन के लिए ज्यादा फायदेमंद होना संभव नहीं है। लेकिन सेब, खुबानी, आडू, पुलम, मटर और आलू की फसल को जरूर लाभ मिल सकता है। रानीचौरी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अनिल काला ने बताया कि वहां अपराह्न ढ़ाई बजे तक 2.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। आज शुक्रवार को भी दिनभर बारिश रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इसी तरह लगातार बारिश होती रही तो करीब 28 सौ मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। शाम छह बजे तक यहां तापमान सात डिग्री तक गिर गया था।
जारी-विजय गुसाईं।