फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Small-scale hydropower project of the two-megawatt small hydropower project

बदइंतजामी का शिकार हुई सवा दो मेगावाट की पिलंगगाड़ लघु जल विद्युत परियोजना

Wed, 31 Jul 2019 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Small-scale hydropower project of the two-megawatt small hydropower project
उत्तरकाशी में बदइंतजामी का शिकार हुई पिलंगगाड़ लघु जल विद्युत परियोजना। - फोटो : UTTER KASHI
एक ओर सरकार बंद जल विद्युत परियोजनाओं को दोबारा चालू कराने की पैरवी कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिले की लघु जल विद्युत परियोजनाएं बदइंतजामी के चलते ठप पड़ती जा रही हैं। सवा दो मेगावाट की पिलंगगाड़ लघु जल विद्युत परियोजना पर निर्माण लागत से ज्यादा मरम्मत पर खर्च और उत्पादन में हानि के बावजूद लघु जल विद्युत निगम प्रबंधन इसे सुचारु नहीं कर पाया है। बीते साल ही चालू हुई इस परियोजना में एक जुलाई से फिर विद्युत उत्पादन ठप पड़ा है।
विज्ञापन

अप्रैल 2004 में 8.83 करोड़ रुपये लागत से बनी पिलंगगाड़ लघु जल विद्युत परियोजना निर्माण के शुरूआती वर्षों में करीब 12 मिलियन यूनिट सालाना उत्पादन दे रही थी। आपदा में इस परियोजना का हेड और पावर चैनल क्षतिग्रस्त होने से उत्पादन ठप हो गया था। लघु जल विद्युत निगम ने इसकी मरम्मत पर 12 करोड़ रुपये से अधिक बजट खर्च कर जनवरी 2018 में उत्पादन बहाल तो किया, लेकिन अभी तक न तो इसके हेड का काम पूरा हुआ है और न ही डिसिल्टिंग चैंबर ठीक ढंग से काम कर पा रहे हैं। यही कारण है कि बीते डेढ़ साल से यह परियोजना क्षमता के अनुरूप उत्पादन नहीं कर पा रही है। अब परियोजना के इंजीनियरों ने पिलंगगाड़ के पानी में सिल्ट आने का बहाना बनाकर बीते 1 जुलाई से विद्युतगृह बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार विद्युतगृह में एक टरबाइन की मरम्मत का काम चल रहा है और दूसरी भी ढंग से काम नहीं कर पा रही है।
कोट...........
यह सही है कि बंगलूरू की अलग-अलग कंपनियों से टरबाइनों के कलपुर्जे मंगाए गए हैं और उन्हीं कंपनियों से मरम्मत का काम लिया जा रहा है। एक टरबाइन की मरम्मत के लिए बंगलूरू से तकनीशियनों के आने का इंतजार है। जबकि सिल्ट आने के कारण दूसरी टरबाइन को भी बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय सिंह, उपमहाप्रबंधक लघु जल विद्युत निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed