फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   SDRF went for CM duty leaving the search of the missing

लापता की तलाश छोड़ सीएम ड्यूटी के लिए गई एसडीआरएफ

Fri, 15 Apr 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
SDRF went for CM duty leaving the search of the missing
तहसील बड़कोट के राड़ी टॉप के जंगलों में लापता भेड़ पालक की तलाश बीच में छोड़ एसडीआरएफ सीएम ड्यूटी में पहुंची। एसडीआरएफ की गैरमौजूदगी में वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

बीते बुधवार शाम करीब पांच बजे तहसील मोरी के भीतरी गांव निवासी नाजी सिंह एक अन्य साथी रामपाल सिंह के साथ राड़ी टॉप के जंगलों से लौट रहा था। इस दौरान नाजी सिंह कुछ पीछे छूट गया, जब रामपाल को नाजी सिंह दूर दूर तक नहीं दिखाई दिया तो उसने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर नाजी सिंह की तलाश में बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ रवाना की गई थी। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान को छोड़ सीएम ड्यूटी के लिए रवाना हो गई। एसडीआरएफ के निरीक्षक जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि टीम शुक्रवार सुबह सीएम ड्यूटी के लिए रवाना हुई है। वहीं मुगरशंति रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कन्हैया बेलवाल ने बताया कि शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन टीम को लापता भेड़ पालक नहीं मिला। सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed