फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Roshni tops in Sanskrit dance competition

Uttarkashi News: संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में रोशनी अव्वल

Wed, 15 Oct 2025 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 15 Oct 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
Roshni tops in Sanskrit dance competition
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी में संस्कृत सप्ताह प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी में संस्कृत सप्ताह प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें संस्कृत नृत्य, संस्कृत श्लोकोच्चारण, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई जिसमें संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम स्थान पर रही।
जीआईसी धौंतरी में बीते अगस्त को संस्कृत सप्ताह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं बीते मंगलवार को विद्यालय परिसर में संस्कृत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल ने किया।
विज्ञापन

राजेश पनियाल ने बताया कि बीते अगस्त को विद्यालय में संस्कृत सप्ताह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, सृष्टि राणा द्वितीय और सोमन तृतीय रही। फलक निर्माण प्रतियोगिता में सुनीता प्रथम, आईशा द्वितीय, सृष्टि तृतीय रही। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संजय राणा प्रथम, बद्री सिंह द्वितीय, सचिन राणा तृतीय रहे। वहीं वरिष्ठ वर्ग में आरती प्रथम, गंगा द्वितीय और केश्व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम, प्रिया द्वितीय, स्नेह तृतीय रही। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में सुशील प्रथम रहा। वहीं मुख्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. अचला चंधोक, विजयेता, कुलदीप बिष्ट, विवेक, विकास पंवार, मुकेश गुसाईं, सुनीता शाह, कुसुम सजवाण, मोनिका, गंभीर सिंह, सतेंद्र बरवाण, अरुण नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed