फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Road facility not available

सड़क सुविधा भी मयस्सर नहीं

Sat, 19 Dec 2015 06:12 PM IST
अमर उजाला चिन्यालीसौड़
अमर उजाला चिन्यालीसौड़ Updated Sat, 19 Dec 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
गांव के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति तो मिली, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी तो अधिकारियों ने फिलहाल आश्वासन की घुट्टी पिलाकर मामला शांत कर लिया है, लेकिन ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का काम शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रखंड के गढ़वालगाड गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग वर्षों से की जा रही है। कुछ साल पहले लोनिवि ने स्वीकृति मिलने पर गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए सर्वेक्षण कर आगणन तैयार किया, लेकिन इस दौरान गांव की आबादी करीब दो हजार पहुंचने और सरकारी मापदंडों में बदलाव के चलते यह सड़क पीएमजीएसवाई को सौंप दी गई। वर्ष 2014 में पीएमजीएसवाई ने मणी से गढ़वालगाड तक 9.625 किमी लंबी सड़क के लिए सात करोड़ की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी। सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद भी यह सड़क अन्य स्वीकृतियों के इंतजार में लटकी पड़ी है।
विज्ञापन


गांव की प्रधान सिंदा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोना देवी आदि पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकारी तंत्र ग्रामीणों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है। हर बार मांग करने पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। इस बार ग्रामीणों ने गांव की सड़क का काम शुरू न होने पर 25 दिसंबर को गंगोत्री हाईवे पर जाम का ऐलान किया था। अब एसडीएम और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने मार्च माह से काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी यदि काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वालगाड सड़क का प्रस्ताव तैयार कर विधिवत स्वीकृति के लिए मुख्य अभियंता के पास भेजा गया है। इसके बाद भारत सरकार से अंतिम स्वीकृति मिलने पर मार्च माह से सड़क का काम शुरू करा दिया जाएगा।
- राजकुमार, ईई पीएमजीएसवाई, उत्तरकाशी।
चिन्यालीसौड़ से गंभीरपाल परमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed