{"_id":"6b0acb9b41c4142fae0c9756","slug":"risk-of-infection-now-arises-from-livestock-burnt-in-the-pavani-fire-incident-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123569-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पवाणी अग्निकांड में जले मवेशियों से अब संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पवाणी अग्निकांड में जले मवेशियों से अब संक्रमण का खतरा
Sat, 28 Nov 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड में जल गए थे 200 से अधिक मवेशी
पुरोला। मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आग की चपेट में आकर आवासीय मकानों के साथ 200 से अधिक मवेशी भी जलकर मर गए। बड़ी संख्या में पशुधन के नुकसान से प्रभावित परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, जले हुए पशुओं के अवशेषों से संक्रमण और महामारी फैलने की आशंका को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने और मृत पशुओं के अवशेषों का सुरक्षित निस्तारण करने की मांग की है।
ग्रामीण यशपाल पंवार, कैलाश डिमरी का कहना है कि अग्निकांड में पहले ही कई परिवारों के आशियाने उजड़ चुके हैं। अब पशुधन के नुकसान ने उनकी आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया है। पशुपालन ग्रामीणों की आजीविका का प्रमुख साधन है। ऐसे में मवेशियों की मौत से उनके सामने भविष्य को लेकर भी चिंता खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पशुधन के नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, पशुओं के अवशेषों से संक्रमण और महामारी फैलने की आशंका को लेकर ग्रामीण चिंतित है। इधर, मोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नीतेश रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है। फिलहाल गांव में महामारी फैलने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वहीं, पशुपालन विभाग के डॉ. रजनीश स्वामी ने बताया कि कुछ मृत पशुओं के अवशेष हटाकर उनका निस्तारण किया जा चुका है। अन्य जले हुए पशुओं के अवशेषों की खोजबीन की जा रही है। विभागीय टीम प्रभावित क्षेत्र का लगातार जायजा ले रही है।