फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Resolving the area taken by women.

महिलाओं ने लिया क्षेत्र को नशामुक्त करने का संकल्प

Sun, 26 Mar 2017 09:02 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
/ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 26 Mar 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन

विकासखंड के दूरस्थ गांव जोगत तल्ला, मल्ला और विचला की महिलाओं ने भवानीपुर जोगत में आम बैठक कर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक में जोगत में शराब की दुकान अगले वित्तीय वर्ष से बंद करने का एलान किया गया। शराब की दुकान बंद नहीं होने पर जनांदोलन करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, सरकार ने यहां ग्रामीणों के विरोध के बावजूद दो साल पहले शराब का ठेका खोल दिया। विकास से कोसों दूर ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। ग्रामीण यहां लंबे समय से राष्ट्रीयकृत बैंक खोलने की मांग कर रहे हैं। रविवार को जोगत भवानीपुर में तीनों जोगत ग्राम पंचायत ने संयुक्त बैठक कर सरकार से शराब की दुकान अगले वित्तीय वर्ष से बंद करने और बैक खोलने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि यहां शराब का ठेका खुलने से माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन


युवा भी शराब पीकर भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब की दुकान खुली, तो जनांदोलन किया जाएगा। बैठक में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि गांव के लोगों के साथ हैं। बैठक में जोगत तल्ला की प्रधान सीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह कैंतुरा, सुरेंद्र सिंह कैंतुरा, जशोदा देवी, प्रमिला जगूड़ी, मुरारी लाल जगूड़ी, आशा देवी, गगरी देवी, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed