फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Removal of folding bridge over Yamuna river in Yamunotri

यमुना नदी पर करोड़ों की लगात का फोल्डिंग पुल हटाया, परेशानी बढ़ी

Sun, 10 Jul 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Removal of folding bridge over Yamuna river in Yamunotri
यमुनोत्री धाम में वर्षों बाद यमुना नदी पर लगाया गया 15 करोड़ की लागत का फोल्डिंग पुल हटा दिया गया है। पुल से श्रद्धालु व तीर्थपुरोहित स्नान व ध्यान के लिए नदी पार करते थे। साथ ही दूसरी ओर बने शौचालय का भी प्रयोग करते थे। पुल के हटाए जाने पर तीर्थपुरोहित व स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। हालांकि लोनिवि का कहना है कि बरसात को देखते हुए पुल हटाया गया है। बरसात थमते ही इसे दोबारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बीते शनिवार को यमुना नदी के अचानक उफान पर आने के बाद रविवार को स्थानीय प्रशासन ने यमुना नदी पर लगाए गए फोल्डिंग पुल को हटा लिया। मानसून की शुरुआत में ही पुल को हटाए जाने से तीर्थपुरोहितों सहित स्थानीय लोगों में गुस्सा है। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल, सचिव लखन उनियाल, खिलानंद उनियाल, ममलेश उनियाल आदि ने बताया कि पुल के हटाए जाने से पुरोहित व श्रद्धालु के लिए नदी पार कर स्नान, ध्यान और शौचालय जाने की समस्या खड़ी हो गई है। इधर, लोनिवि के ईई मनोहर सिंह धर्मशक्तु का कहना है कि बरसात को देखते हुए पुल को हटाया गया है, जिसे बरसात के बाद दोबारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed