फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ratanmani became president and Vijaybharat General Secretary

रतनमणी अध्यक्ष और विजयभारत महामंत्री बने

Sun, 19 Sep 2021 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Ratanmani became president and Vijaybharat General Secretary
उत्तरकाशी में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अधिवेशन में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : UTTER KASHI
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तरकाशी के नौवें द्विवार्षिक अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर रतनमणी नौटियाल को अध्यक्ष और विजयभारत पुरी को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को शहर क्षेत्र के एक होटल में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का अधिवेशन हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, सीएमओ डा. केएस चौहान, सीएमएस डा. एसडी सकलानी, संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश नौटियाल शामिल हुए। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन कर अजयपाल चौहान कोषाध्यक्ष, ऐलम पंवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाशमणी नौटियाल संगठन मंत्री, रविंद्र मेहरा संयुक्त मंत्री, कुशला शाह उपाध्यक्ष गंगा घाटी, प्रेम भारती उपाध्यक्ष यमुनाघाटी, स्वाति जोशी संप्रेक्षक, टीएस नेगी संरक्षक चुने गए।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप पंवार ने यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत से फार्मेसी सेवा संवर्ग के पुनर्गठन, सेवा नियमावली की स्थापना, पदोन्नति के पदों पर डीपीसी करने, वेतनमान का निर्धारण आदि लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। विधायक ने फार्मेसी संवर्ग की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रांतीय संप्रेक्षक उर्मिला द्विवेदी, मंडलीय अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, मंडलीय सचिव राकेश रावत, हेम सिंह रावत, आनंद चौहान, गोपाल राणा, श्याम चौहान, विजेंद्र कैंतुरा, रविंद्र, कमल दास, मुकेश शाह, दुर्गा बहुगुणा, गौतम राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed