फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   rain and snow, again cold

बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी कड़ाके की ठंड

Sun, 07 Feb 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 07 Feb 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी।रविवार सुबह से ही जिले के निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम में आए इस बदलाव से एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि बीते दिनों चटक धूप के साथ मौसम गर्म होने के कारण फिलहाल कम बर्फ ही टिक पा रही है। यमुनोत्री, गंगोत्री एवं हरकीदून क्षेत्र में दो फिट से ज्यादा बर्फ पड़ चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बीते एक हफ्ते से चटक धूप के साथ मौसम गर्म होने लगा था, लेकिन रविवार सुबह से ही जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश और समुद्र सतह से करीब ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। समाचार लिखे जाने तक गंगोत्री घाटी में हर्षिल, मुखबा, सुक्की, यमुनोत्री क्षेत्र में बीफ, जानकीचट्टी, खरसाली तथा हरकीदून क्षेत्र में सांकरी सहित ऊंचाई वाले गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। राड़ी टॉप और चौरंगीखाल में भी बर्फबारी हुई, लेकिन बीते दिनों में तापमान बढ़ने के कारण यहां बर्फ ज्यादा टिक नहीं पा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत अन्य सड़कों पर यातायात सुचारू है। समाचार लिखे जाने तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। रात भर भी बर्फबारी जारी रही तो ऊंचाई वाली सड़कों पर वाहनों के पहिए जाम होने तय हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ गई है। कुछ दिन पहले तक जहां गर्मी का अहसास होने लगा था, वहीं अब फिर कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में तापमार चार डिग्री सेल्सियस से कम जबकि जिला मुख्यालय सहित अन्य निचले क्षेत्रों में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारिश और बर्फबारी से किसान और बागवानों ने थोड़ा राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-07यूकेआई04
उत्तरकाशी से पंकज गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed