{"_id":"56fbecc64f1c1bc84ff00d90","slug":"rain-and-hail-in-parts-of-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अन्य हिस्सों में चटक धूप खिली रही। फ्लावरिंग सीजन में बारिश और ओलावृष्टि को फसलों के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय के आसपास गरज के साथ बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जबकि रवाईं घाटी समेत जिले के अन्य हिस्सों में धूप खिली रही।
विज्ञापन
बारिश की जरूरत के समय सूखा और अब असमय बारिश को फसलों के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है। गेहूं की फसल पहले ही सूखे की मार की चपेट में हैं। फ्लावरिंग सीजन में बारिश और ओलावृष्टि मसूर, चना आदि फसलों के साथ ही सेब, आड़ू आदि फलों के लिए नुकसानदायक मानी जा रही है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ के प्रभारी डा. वीके सचान ने बताया कि इस वर्ष सर्दियों में अपेक्षित बर्फबारी नहीं होने से सेब की चिलिंग रिक्वायरमेंट पूरी नहीं हो पाई है और समय से पहले फ्लावरिंग शुरू हो गई है। इस समय बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं सेब उत्पादन प्रभावित करेंगी। इस समय की बारिश से खेतों में लगी फसलों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा है। हां खेतों को नमी मिलने से किसानों को अगली फसल बुआई में सुविधा होगी।