फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Punti village forest fire erupted in

पौंटी गांव के जंगल में भड़की आग

Wed, 03 Feb 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तराकशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तराकशी Updated Wed, 03 Feb 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़कोट। एक ओर वन विभाग अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत नगर में स्कूली बच्चों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर के सामने पौंटी गांव के जंगल में आग भड़की हुई है।

जंगलों को आग से बचाने के प्रति वन विभाग कतई गंभीर नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को अपर यमुना वन प्रभाग की रवाईं रेंज के वन कर्मियों ने स्कूली बच्चों को साथ लेकर नगर में जागरूकता रैली निकाली। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया, जबकि नगर के सामने जल रहे पौंटी गांव के जंगल की आग बुझाने के ठोस प्रयास नहीं हुए। पूरी रात जंगल सुलगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। क्षेत्र के प्रेम सिंह, श्याम सुंदर, प्रवीण आदि ने आरोप लगाया कि वन विभाग सिर्फ सरकारी बजट ठिकाने लगाने की नियत से ही अग्नि सुरक्षा गोष्ठी एवं रैलियों का आयोजन कर रहा है। धरातल पर जंगलों की आग बुझाने के ठोस प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed