फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Public library of the municipality is closed for a year

एक साल से बंद है पालिका का सार्वजनिक पुस्तकालय

Fri, 25 Feb 2022 09:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:16 PM IST
विज्ञापन
Public library of the municipality is closed for a year
पालिका प्रशासन की ओर से स्थापित सार्वजनिक पुस्तकालय करीब एक साल से बंद है। इससे युवा पुस्तकालय में मौजूद पुस्तकों का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं पालिका के अधिकारियों ने पुस्तकालय के संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में पालिका प्रशासन ने तत्कालीन यमुनोत्री विधायक प्रीतम सिंह पंवार की विधायक निधि से सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना की थी। करीब 7 लाख की लागत से पालिका की दो दुकानों में पुस्तकालय का संचालन शुरू किया गया था। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ रंवाई जौनपुर व उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास से संबंधित किताबें रखी गई थीं। पुस्तकालय के संचालन के लिए तत्कालीन पालिका अध्यक्ष अतोल रावत ने यहां एक कर्मचारी को भी तैनात किया था लेकिन पिछले एक वर्ष से यह पुस्तकालय बंद पड़ा हुआ है। इससे पुस्तकालय में रखीं किताबें धूल फांक रही हैं। इससे क्षेत्र के युवाओं में आक्रोश पनप रहा है। युवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े शांति टम्टा ने कहा कि नगर क्षेत्र में सार्वजनिक हित के लिए खोला गया पुस्तकालय बंद करना जरूरतमंद युवाओं के साथ सरासर गलत है। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएम गौड़ ने पुस्तकालय के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। गौड़ ने कहा कि वह अभी पालिका मुख्यालय से बाहर हैं। मुख्यालय लौटने पर इस संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed