फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Protest not justified for political gains: Kaushik

राजनीतिक फायदे के लिए उचित नहीं विरोध: कौशिक

Sat, 18 Jun 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Protest not justified for political gains: Kaushik
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि हमारा नौ जवान योजना को समझ रहा है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल केवल राजनीतिक फायदे के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। जो उचित नहीं है।
विज्ञापन

यहां शनिवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक केंद्र में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल खत्म हुआ है। प्रधानमंत्री ने देश में पहला काम करते हुए 45 करोड़ से अधिक जन धन खाते खुलवाए। आठ साल में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं में आवास, 6 करोड़ से ज्यादा को हर घर नल, हर घर जल योजना एवं 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं 132 करोड़ से अधिक लोगों को आधार के रूप में यूनिक आईडी का अधिकार मिला है।
विज्ञापन

इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, महामंत्री हरीश डंगवाल, सतेंद्र राणा, नारायण सिंह चौहान, महेश पंवार, सते सिंह राणा, रामसुंदर नौटियाल, श्याम डोभाल, जगत सिंह चौहान, रामानंद भट्ट, विनीता रावत, अमीचंद शाह, खुशाल नेगी, सरदार राणा, खीमानंद, लोकेंद्र बिष्ट, विजय संतरी, विजयपाल मखलोगा, महावीर नेगी, चंडी प्रसाद, भूपेंद्र चौहान, कमल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed