{"_id":"33f3f72e4f8b437797eebdc1b37098ba","slug":"professor-arrived-not-so-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापक नहीं पहुंचे तो किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राध्यापक नहीं पहुंचे तो किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की लंबी छुट्टियों के बाद भी राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक कालेज नहीं पहुंचे। ऐसे में सोमवार को पढ़ने के लिए कालेज पहुंचे छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन
महाविद्यालय में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भी प्राध्यापकों के अवकाश पर रहने की कोई ठोस वजह नहीं बता पाए।
दीपावली समेत अन्य पर्व एवं त्योहारों के चलते राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में बीते नौ नवंबर से छुट्टियां थीं।
सोमवार को महाविद्यालय खुलने पर छात्र-छात्राएं तो पढ़ाई करने पहुंचे, लेकिन कोई प्राध्यापक नहीं पहुंचा। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे महाविद्यालय में सिर्फ तीन प्राध्यापक ही तैनात हैं।
विज्ञापन
सोमवार को इनमें से एक भी प्राध्यापक कालेज नहीं पहुंचा। ऐसे में कालेज पहुंचे छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
महाविद्यालय में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी अनीता धस्माना ने बताया कि तीनों प्राध्यापकों के अवकाश पर होने का कोई पत्र महाविद्यालय में नहीं है। हंगामा करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष गगन सिंह, कुसुम, अनीता, शशि, प्रियंका, शांति टम्टा आदि शामिल थे।