फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Poor drinking water in Gangotri, no luck

गंगोत्री में शुद्ध पेयजल तक नसीब नहीं

Sat, 20 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sat, 20 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

गंगोत्री में श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। फिल्टर टैंक की व्यवस्था नहीं होने से नलों में रेतीला गादयुक्त पानी के साथ कीड़े मकोड़े आना आम बात है। हालांकि जल संस्थान ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर पुरानी जर्जर पेयजल लाइन को पुनर्गठित करने में जुटा है।

विज्ञापन


गंगोत्री धाम के लिए पेयजल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत नेशनल पार्क के भीतर हमक्या नाला है। ग्लेशियर वाले इस स्रोत पर गर्मी बढ़ने से रेतीला पानी टैंक में पहुंचकर सीधे नलों में चला जाता है। अपर्याप्त व त्रुटिपूर्ण फिल्टर चैंबर के कारण कभी चैंबर गाद से पट जाता है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि यात्रियों को सुबह नहाने के लिए कई बार भागीरथी से पानी ढोना पड़ रहा है। पकोड़ा नाला की ओर एक स्रोत का पानी टेप तो किया गया है, लेकिन यह शुद्ध पानी धाम के कुछ ही हिस्सों तक पहुंच रहा है। इस साल जल संस्थान फिल्टर चैंबर की मरम्मत कर उसे काम चलाऊ बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हमक्या नाला स्रोत से आने वाले रेतीली गादयुक्त पानी को साफ करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान ने योजना को पुनर्गठित करने का प्रस्ताव तो तैयार किया है, लेकिन पैसे मिलने के साथ ही सुरक्षित जगह पर प्रस्तावित दो बड़े फिल्टर चैंबर बनाने के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क की बंदिश से निपटने में भी कितना समय लगेगा यह कहा नहीं जा सकता। यात्रा मजिस्ट्रेट चक्रधर सेमवाल स्वीकार करते हैं कि हमक्या नाला स्रोत पर पर्याप्त फिल्टर प्रणाली तैयार किए बिना गंगोत्री के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलना मुश्किल है।


गंगोत्री में इस साल पुराने फिल्टर चैंबर को ठीक कराया जा रहा है। योजना में दो बड़े फिल्टर चैंबर तथा जल वितरण प्रणाली की क्षमता बढ़ाने के लिए पाइपों को बदलने के लिए ढाई करोड़ रुपये का इस्टीमेट एडीबी को भेजा गया है। -वीरेंद्र वर्मा, ईई, जल संस्थान उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed