फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police will be ready to serve pilgrims: SP

तीर्थयात्रियों की सेवा में तत्पर मिलेगी पुलिस : एसपी

Sat, 18 Sep 2021 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Police will be ready to serve pilgrims: SP
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व सेवा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। बच्चे, बुजुर्ग व महिला तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। एसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि यात्रा रूट पर हर पल, हर जगह तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए पुलिस तत्पर है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में यात्रियों की चहल पहल शुरू हो गई है। यात्रा व्यवस्था में जनपद पुलिस ने तीन सीओ, चार निरीक्षक व करीब 27 दरोगाओं को तैनात किया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुरुष व महिला कांस्टेबल भी तैनात हैं। दो प्लाटून पीएसी भी यात्रियों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। यात्रा के पहले दिन यमुनोत्री धाम में पुलिस ने देवस्थानम बोर्ड में पंजीकरण के लिए यात्रियों का सहयोग किया। एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि करीब 150 तीर्थयात्रियों का देवस्थानम बोर्ड में पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। ये यात्री वेक्सिनेशन और आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आए थे, लेकिन नेट स्लो होने के कारण पंजीकरण में दिक्कत हो रही थी। बिना पंजीकरण के कोई भी तीर्थयात्री धाम में प्रवेश नहीं कर सकता। पुलिस ने देवस्थानम बोर्ड की साइट पर पंजीकरण में इन तीर्थयात्रियों का सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed