फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police station running in five decade old dilapidated building

पांच दशक पुराने जीर्णशीर्ण भवन में चल रहा बड़कोट पुलिस थाना

Sun, 19 Jun 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Police station running in five decade old dilapidated building
नगर पालिका में पुलिस थाना करीब पांच दशक पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल सिंह रावत ने इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर थाने के लिए नया कार्यालय भवन के साथ पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय भवन बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने कहा कि यमुनोत्री धाम का प्रमुुख पड़ाव होने के साथ बड़कोट जिला मुख्यालय के बाद दूसरा बड़ा शहर है। यहां पर्याप्त भूमि होने के बावजूद न तो यहां तैनात पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय भवन है और न ही थाने के लिए कार्यालय भवन। आवासीय भवन की कमी के कारण अधिकांश पुलिसकर्मी किराये पर रहने को मजबूर हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी का आवास भी बाहर बनाया हुआ है। 1964 में तत्कालीन परिस्थितियों के अनुरूप बने पुलिस थाने के टिन की छत वाले भवनों की हालत दयनीय है। कई भवन रहने योग्य भी नहीं है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बड़कोट पुलिस थाने के भवनों का जीर्णोद्धार करते हुए मास्टर प्लान से कार्यालय एवं आवासीय भवन बनाने के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed