फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police Medal awarded fighter Rajendra Chandel

पुलिस पदक से सेनानी राजेंद्र चंदेल सम्मानित

Sat, 30 Jan 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी। Updated Sat, 30 Jan 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के सेनानी राजेंद्र सिंह चंदेल को सराहनीय सेवाओं तथा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर उन्हें यह सम्मान मिला।


वर्ष 1991 में सहायक सेनानी के तौर पर आईटीबीपी के शामिल हुए आरएस चंदेल ने जम्मू कश्मीर में सेवाएं दीं। वहां उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।
विज्ञापन


 इसके बाद मसूरी स्थित आईटीबीपी की अकादमी में उन्होंने बल के अलावा अन्य केंद्रीय अर्द्धसैनिक पुलिस बलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।

यूनाईटेड नेशन के विदेश मिशन के तहत चंदेल ने सूडान में यूएन सिवपोल रीजनल चीफ स्ट्रेटिक एडवाइजरी टीम के तौर पर बेहतर कार्य किए।

इसके लिए उन्हें यूएन सिवपोल पदक से भी सम्मानित किया गया।


वर्तमान में वह मातली उत्तरकाशी में आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के सेनानी के पद पर तैनात हैं।

यहां जून 2013 की आपदा के दौरान भी उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सड़कें तबाह होने से जगह-जगह फंसे पांच हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को हिमवीरों की मदद से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इसके लिए भी उत्तराखंड सरकार की ओर से चंदेल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed