फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pledge to protect democratic values

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिलाई शपथ

Mon, 25 Jan 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Pledge to protect democratic values
उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे पीआरडी के जवानों को शपथ दिलाते प्रशिक्षक। - फोटो : UTTER KASHI
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को युवा एवं भावी मतदाताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई। सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभाओं में कुल 2 लाख 27 हजार 723 मतदाता हैं, जिसमें 18 से 19 वर्ष के 1,251 मतदाता हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एडीएम तीर्थपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य सविता गैरोला ने सभी को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विपिन चंद्र शाह एवं डा. प्रियंका संगल ने बताया कि स्वयंसेवियों ने विभिन्न गांवों में पोस्टर एवं रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इधर राइंका गढ़ बरसाली में प्रधानाचार्य एनएल शाह एवं वरिष्ठ शिक्षक आरएस पंवार ने छात्र-छात्राओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। ईको क्लब एवं स्काउट प्रभारी मंगल सिंह पंवार ने क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बताईं। राइंका श्रीकालखाल में प्रधानाचार्य सुमेरा प्रजापति एवं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुरक्षा रावत ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ समेत 13 अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित
उत्तरकाशी। मतदाता दिवस पर विद्यालयी शिक्षा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीईओ जगदीश प्रसाद काला और हेमलता गौड़ सहित 13 अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा कि मतदान न सिर्फ हमारा अधिकार बल्कि मौलिक कर्तव्य है। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला समन्वयक समग्र शिक्षा ओम बधानी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उम्मेद रावत, अनूप पोखरियाल, सुशील रतूड़ी, सूर्यकांत नौटियाल, सुनील बिष्ट, सूर्यप्रकाश भट्ट, दीपक कुमार, सोहनपाल परमार, राकेश थपलियाल व गणपत कुंडरा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed