फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pilgrims are arriving in Kharsali to see the Yamuna River.

Uttarkashi News: खरसाली में यमुना के दर्शन के लिए पहुंच रहे यात्री

Thu, 25 Dec 2025 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 25 Dec 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims are arriving in Kharsali to see the Yamuna River.
यात्रा कारोबारियों के चेहरों पर लौटे रौनक
विज्ञापन

बड़कोट। शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ गांव में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही से यात्रा से जुड़े लोगों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।
मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में इस शीतकालीन यात्रा में अब तक एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन कर लिए हैं। वहीं, मुंबई से यहां शीतकालीन यात्रा पर श्रद्धालुओं का एक जत्था पहुंचा है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल, सचिव सुनील उनियाल ने कहा कि शीतकालीन श्रद्धालुओं की हर साल आवाजाही में इजाफा तो रहा है जो एक अच्छा संदेश है लेकिन यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

हालात यह है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर एक सफाई कर्मचारी भी तैनात नहीं है। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति ने इस बार मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली पहुंचने वाले भक्तों के लिए निशुल्क जलपान की व्यवस्था की है। मुंबई से आए श्रद्धालुओं का जत्थे में शामिल गणेश ने बताया कि वे लोग शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए निकले हैं और यहां खुशीमठ में मां यमुना के दर्शन करने के बाद मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ, बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवास ऊखीमठ और फिर भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन प्रवास ज्यातिर्मठ की यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed