फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   PG College Uttarkashi prepared virtual lab

पीजी कॉलेज उत्तरकाशी ने तैयार की वर्चुअल लैब

Wed, 13 Apr 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
PG College Uttarkashi prepared virtual lab
रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान विभाग ने छात्र-छात्राओं के लिए वर्चुअल लैब तैयार की है, जिसकी मदद से छात्र-छात्राएं घर बैठे पाठ्यक्रम से संबंधी प्रयोगों की जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग करते हुए महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग ने विभागीय लैब को वर्चुअल कर दिया है, जिसमें विभिन्न प्रयोगों की थ्योरी के साथ उसकी प्रक्रिया, पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन (पीपीटी), विडियो, स्व मूल्यांकन और फीडबैक जैसे फीचर्स को जगह दी गई है। वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डा. महेंद्र पाल सिंह परमार ने बताया कि किन्हीं कारणों से छात्र-छात्राएं यदि प्रयोगात्मक कक्षाओं में नहीं पहुंच पाते हैं, तो वर्चुअल लैब से घर बैठे ही शामिल हो सकते हैं। डा. परमार ने बताया कि वर्चुअल लैब तैयार करने पर ढाई लाख की धनराशि खर्च हुई है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला ने बताया कि वर्चुअल लैब से उत्तरकाशी महाविद्यालय के साथ चिन्यालीसौड़, बड़कोट व पुरोला आदि कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा, जिसके लिए वर्चुअल लैब का लिंक शेयर किया जाएगा। लैब में लाइव क्लासेज के लिए कैमरा भी लिया गया है, जिसकी मदद से लाइव क्लासेज भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed