फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People who have contributed to humanitarian and social causes were honored

Uttarkashi News: मानवता और सामाजिक कार्यों में योगदान करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

Fri, 08 May 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 08 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
People who have contributed to humanitarian and social causes were honored

विज्ञापन



उत्तरकाशी। रेडक्रॉस समिति की ओर से विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मानवता व सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम मानवता में एकता के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर सभी लोगों को मानवता के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए इसे अपनी आदतों में शामिल करना चाहिए। शुक्रवार को जिला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे समाजसेवियों, शिक्षकों, युवाओं एवं जन-जागरूकता से जुड़े व्यक्तियों को प्रशस्ति सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें जगेंद्र सिंह भंडारी, प्रज्ज्वल उनियाल, शैलेन्द्र कुमार नौटियाल, साधना जोशी, सतेंद्र नौटियाल, हिमानी, राजेश जोशी, संजीव डोभाल, शंभू नौटियाल, विमला भट्ट, मुक्ता गौड़, अजय नौटियाल और रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कहा कि सामाजिक और मानवता के कार्यों के सहयोग के लिए उन्हें प्रस्ताव तैयार कर दें। कहा कि सभी सेवा और संवेदनशीलता की भावना को अपने जीवन में अपनाएं और प्रत्येक व्यक्ति दूसरों की मदद के लिए आगे आए। रेडक्रॉस समिति के चेयरमेन माधव जोशी ने बताया कि यह संस्था मानव सेवा, आपदा राहत, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सहयोग के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। इसी उद्देश्य से समाज में सकारात्मक कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित कर उन्हें प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, सीएमओ बीएस रावत, एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, डॉ. रतनमणी भट्ट, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूडा, सभासद अमेरिकन पुरी, डॉ. धर्मेंद्र नाथ, प्रताप सिंह, आशा ममगांई, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed